गेहूँ के मूल्य के लिए किसान लामबंद

Webdunia
रविवार, 1 फ़रवरी 2009 (12:23 IST)
प्रेमविजय पाटि ल

केंद्र सरकार ने हाल ही में जो गेहूँ का समर्थन मूल्य तय किया है, उसमें गत वर्ष की तुलना में मात्र 8 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। देश का सबसे बड़ा किसान संगठन भारतीय किसान संघ समर्थन मूल्य से नाखुश है। संघ लाभकारी मूल्य के रूप में गेहूँ के दाम प्रति क्विंटल 2160 रुपए चाहता है। इस माँग को लेकर प्रदेश के 3 लाख किसान 4 फरवरी को भोपाल में एकत्रित होंगे।

संघ ने तय किया लागत मूल्य: भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया कि संघ के एग्रो इकानॉमिक सेंटर में विशेष शोध करते हुए लागत मूल्य तय किया है। इसमें खाद-बीज के मूल्य सहित किसान और उसके परिवार का मेहनताना, श्रमिकों की मजदूरी, भूमि का किराया आदि जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि एक जोड़ी बैल 40 हजार रु. में खरीदे जाते हैं। ये बैल सामान्य परिस्थितियों में 6 वर्ष तक की सेवा देते हैं। 6 वर्ष बाद पुनः 40 हजार रु. खर्च करने की नौबत आती है। इन खर्चों को लागत मूल्य में नहीं जोड़ा जाता है। शर्मा ने कहा कि बिजली, बीज, खाद के खर्च के साथ नुकसानी आदि को जोड़ने के बाद लागत मूल्य निकाला गया है।

लाभकारी मूल्य की माँग : सेंटर ने 1 हजार 680 रुपए 1 क्विंटल गेहूँ की लागत निकाली है, जबकि लाभकारी मूल्य की माँग 4 फरवरी को एक आंदोलन के माध्यम से रखी जाएगी। इसके लिए भोपाल में 3 लाख किसान एकत्रित होंगे। लाभकारी मूल्य 2 हजार 160 रुपए तय किया गया है। इसमें 15 प्रतिशत नुकसानी का मुआवजा व 15 प्रतिशत लाभांश शामिल किया गया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

टाटा, अडाणी, अंबानी नहीं, भारत के इस शख्स के पास है सबसे ज्यादा Rolls Royce

कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसा : हादसे का जिम्मेदार कौन, 13 करोड़ की लागत, चपेट में आए 46 मजदूर, 3 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Excise Policy Scam को लेकर BJP का दावा, CAG Report ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल

तमिलनाडु में भी सीएम और राज्यपाल आमने सामने, स्टालिन ने कहा- रवि की हरकतें बचकानी

ये है दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी आदवी, मात्र 2 साल की उम्र में कैसे किया ये कारनामा

सभी देखें

नवीनतम

महापौर के नार्मदीय समागम में देर रात तक तेज आवाज में बजते रहे लाउड स्पीकर, नागरिक और छात्र हुए परेशान

नई प्रेरणा का केंद्रबिंदु बनने वाला है श्रीरामजन्मभूमि मंदिर : योगी आदित्यनाथ

लॉस एंजिलिस जल रहा, धरती का अब तक का सबसे गर्म साल रहा 2024

LIVE: MP में भाजपा में जिला अध्यक्ष की सूची पर फंसा पेंच, वीडी शर्मा से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया

झुग्गीवासी 'आप-दा' सरकार को उखाड़ फेंककर दिल्ली को मुक्त कराएंगे : अमित शाह