कैबिनेट को लेकर नहीं खोले शिवराज ने पत्ते

Webdunia
शनिवार, 13 दिसंबर 2008 (17:25 IST)
मध्यप्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी के चुनावी घोषणा-पत्र के मुताबिक स्वर्णिम मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प दोहाराया, लेकिन मंत्रिमंडल गठन के सवाल को टालते हुए कहा कि यह राज की बात है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन चौहान इंदौर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश के हृदय प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ भाजपा वह सारे वादे पूरे करेगी, जो उसने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए थे।

चौहान ने कहा भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र पर अमल की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। हमने स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण का प्रण लिया है। इसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार कानून व्यवस्था ढाँचागत संरचना विकास महिला सशक्तीकरण कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

प्रदेश की सत्ता में भाजपा की हालिया वापसी के बाद 12 दिसंबर को अकेले शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री ने हालाँकि मंत्रिमंडल गठन पर फिलहाल पत्ते नहीं खोले। इस सवाल को लेकर प्रदेश के सियासी हलकों में सरगर्मियाँ बढ़ी हुई हैं।

उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के गठन और इसमें शामिल होने वाले संभावित चेहरों के सवाल पर रहस्यमय मुस्कुराहट के साथ कहा यह राज की बात है।

एक सवाल के जवाब में चौहान ने बताया प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को सौ दिन का लक्ष्य प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा लक्ष्य पूरा करने की दिशा में कोताही हर्गिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा