विधायक दल के नेता चुने गए शिवराज

Webdunia
बुधवार, 10 दिसंबर 2008 (17:00 IST)
शिवराजसिंह चौहान को मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर समेत लगभग आधा दर्जन विधायकों ने चौहान को नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस मौके पर वरिष्ठ पार्टी नेता एम वेंकैया नायडू, पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार, पार्टी सचिव प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री माखनसिंह भी मौजूद थे।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक साढ़े तीन बजे प्रारंभ हुई, जो लगभग आधा घंटे तक चली। नेता चुने जाने के बाद बैठक में ही चौहान ने सभी साथी विधायकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने पाँच वर्षों के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को विकासशील राज्य बना दिया है और अब इसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जाएगा।

प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक ओर जहाँ अंदर बैठक चल रही थी, तो बाहर राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुँचे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो की आवाज पर नृत्य के साथ ही पटाखे फोड़े। कार्यालय में माहौल पूरी तरह उत्सवी था और लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

Haryana Congress Candidate List : हरियाणा की 8 सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

भारत ने मानवाधिकारों के हनन वाली अमेरिकी रिपोर्ट को नकारा, बताया पक्षपातपूर्ण

इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का प्रकरण, 17 साल पुराना मामला

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन