हेरिटेज की कहानी, लेडी गाइड की जुबानी

एमपी टूरिज्म की नई कवायद

Webdunia
ND

ग्वालियर के किले की खूबसूरती की कहानी आने वाले समय मे लेडी गाइड की जुबानी सुनने मिलेगी। टूरिज्म बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार यह पहल कर चुकी है। इसकी शुरुआत कान्हा टाइगर रिजर्व से हो गई है। अब इसे ग्वालियर समेत प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर तो मिलेंगे ही। साथ ही पर्यटकों को भी यह अनुभव रोचक लगेगा।

वैसे तो मप्र में पुरुष गाइडों की नियुक्ति मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा कुछ महीनों पहले ही की गई है। इस कवायद के तहत लगभग 30 गाइडों को आईआईटीटीएम में प्रशिक्षित किया गया था। यदि भोपाल से ऐसे दिशा-निर्देश हैं तो उन्हें शहर में भी लागू किया जाएगा।

वैश्वीकरण के इस दौर में आज महिलाएं आसमां की बुलंदियों को छू रही हैं। अपने सपनों को साकार करने के लिए वे हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं, जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली है। राजनीति के दांव-पेच हों या फिर व्यापार जगत, सेना में कमान संभालने की बारी हो या फिर प्रशासनिक पद को पाना। समय बदलने के साथ महिलाओं को भी सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बराबरी का अधिकार मिल रहा है।

ND
अब मप्र के पर्यटन स्थलों पर महिला गाइडों की आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यह बहुत अच्छा प्रयास है शासन का। इससे पर्यटन स्थलों की वास्तुकला व इतिहास समझाने में महिलाओं की भूमिका होगी। महिला गाइडों की नियुक्ति होने से उन्हें रोजगार भी मिलेगा।

मप्र पर्यटन निगम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के अनुसार महिला गाइडों के लिए 'प्रियदर्शिनी' स्कीम बनाई गई थी। जिसके माध्यम से पर्यटन स्थलों पर महिला गाइडों को नियुक्त करना था। अन्य राज्यों में यह योजना संचालित है। मप्र में भी इसका बेहतर क्रियान्वयन होगा।

इस संबंध में छात्रा माधवी के अनुसार आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यह बहुत अच्छा प्रयास है शासन का। इससे पर्यटन स्थलों की वास्तुकला व इतिहास समझाने में महिलाओं की भूमिका होगी। महिला गाइडों की नियुक्ति होने से उन्हें रोजगार भी मिलेगा।

छात्रा लुबना के अनुसार कुछ समय पहले तक जो महिलाएं अकेले घर की दहलीज से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं रखती थीं, आज चाहे पेट्रोप पंप हो या फिर आर्मी का क्षेत्र, महिलाओं ने हर जगह कार्य कर अपने आपको साबित किया है कि हम किसी से कम नहीं। पर्यटन क्षेत्र में महिला गाइडों की नियुक्ति होना निश्चित ही रोचक अनुभव होगा।

Show comments

करण जौहर की फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे

हमारे बारह फिल्म ने कान फिल्म समारोह में अपने अलग कंटेंट के कारण तारीफ बटोरी

अक्षय कुमार बने फ्लॉप कुमार: ऐसी ही फिल्में करते रहे तो करियर पर लग जाएगा फुलस्टॉप

गुम है किसी के प्यार की एक्ट्रेस Ayesha Singhके चेहरे का हुआ बुरा हाल, लेटेस्ट फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज: परिवार से अपने हक के लिए भिड़ेंगे अमन मिश्रा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें