नहीं पहुंची 108, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (18:23 IST)
छतरपुर जिले में मानवता को शर्मशार और स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल देने वाली घटना सामने आई है, जहां 108 और जननी एक्सप्रेस नहीं आने पर प्रसूता ने NH-75 पर सड़क के किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया।
 
जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम बेडरी निवासी प्रसूता रचना पति राम विशाल अहिरवार को देर रात प्रसव पीड़ा हुई, जिसके चलते पति ने 108 और जननी को दो-तीन बार फोन किया, लेकिन कोई भी वाहन नहीं पहुंचा।
 
ALSO READ: उफनती पुलिस को पार कर रहे 3 युवक बहे, 1 की मौत
 
जब महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी तो परिजन उसे मोटरसाइकल पर ही बैठाकर क्षेत्र के गंज अस्पताल ले गए। अव्यवस्था का आलम देखिए कि वहां पर कोई कर्मचारी ही नहीं था।
 
इसके बाद परिजन गर्भवती महिला को बमीठा स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसी बीच महिला को गाड़ी से उतारकर जमीन पर लिटा दिया, जहां उसने NH 75 बमीठा रोड पर बच्चे को जन्म दे दिया।
 
प्रसूता की सास, पति और देवर ने बड़ी मुश्किल से डिलेवरी कराई। इस घटना ने जहां स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है, वहीं प्रशासनिक असंवेदनशीलता का चेहरा भी सामने आया है। क्योंकि सुविधाएं होने के बावजूद आम आदमी को उसका समय पर फायदा नहीं मिल सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

7.6 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया कैरेबियाई द्वीप, सुनामी की आशंका

LIVE: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जनादेश, किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?

दिल्ली में कांग्रेस की बुरा हार, 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, अब आगे क्या?

जीत के बाद BJP में चर्चा तेज, कौन बनेगा दिल्ली CM?

कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

अगला लेख