Hanuman Chalisa

उफनती पुलिया को पार कर रहे 3 युवक बहे, 1 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (18:16 IST)
नवेद जाफरी

सीहोर। जिले के नसरुल्लागंज के रफीकगंज में सीप नदी की उफनती पुलिया को पार कर रहे 3 बाइक सवार युवक बह गए। दो युवकों की कड़ी मशक्कत के बाद जान बच गई, लेकिन तीसरे को नहीं बचाया जा सका। 
 
एक युवक ने तैरकर जान बचाई तो दूसरे ने पानी के तेज बहाव में बहते समय नदी के बीच में बने पिलर को पकड़ लिया और उस पर खड़ा रहा।
 
ALSO READ: भोपाल मेट्रो का नाम भोज मेट्रो करने पर सियासी संग्राम, सीएम कमलनाथ के विरोध में आए कांग्रेस विधायक
 
कड़ी मशक्कत के बाद नदी से पानी उतरने पर जेसीबी की मदद से बहार निकाला गया जबकि तीसरा युवक लापता हो गया, तीन घंटे की तलाश के बाद उसका शव 1 किलोमीटर दूर जाकर मिला। 
 
जानकारी के अनुसार बारिश के चलते नदी-नाले अपने उफान पर हैं। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में जिले के नसरुल्लागंज की सीप नदी भी उफान पर है और नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख