दो निर्दलीय विधायक बनेंगे कमलनाथ सरकार में मंत्री, जून के पहले सप्ताह में कैबिनेट विस्तार

विकास सिंह
मंगलवार, 21 मई 2019 (08:27 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद अब बदले सियासी माहौल के बीच कमलनाथ सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जून के पहले सप्ताह में सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसमें कुछ नए चेहरों को मौका मिलेगा तो कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है। सूत्र बताते है कि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा और विक्रम सिंह राणा को मंत्री बनाया जाना लगभग तय हो गया है।
 
इससे पहले लोकसभा चुनाव के समय वेबदुनिया से बातचीत में खुद निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री बनाए जाने का आश्वासन दिया है।
 
कुछ मंत्रियों की हो सकती हैं छुट्टी - कयास लगाए जा रहे हैं लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद होने वाले मंत्रिमंडल के फेरबदल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी और कुछ के विभागों में फेरबदल हो सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी मंत्रियों को साफ ताकीद दी थी कि जिन मंत्रियों के क्षेत्र में पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी उन पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
 
ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे है कि जिन लोकसभा सीटों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी वहां से आने वाली मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वहीं एग्जिट पोल के आने के बाद मंत्रियों में भी बैचेनी देखी जा रही है।
 
मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी क्यों – सरकार बनने के छह महीने के अंदर कांग्रेस सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार को सियासत के जानकर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मजबूरी बताते हैं। कांग्रेस जिसको विधानसभा में अकेले बल पर बहुमत नहीं हासिल है उसको लोकसभा चुनाव के बाद अब विधायकों की हॉर्स ट्रैंडिंग का डर सता है। उधर जो भाजपा पूरे लोकसभा चुनाव प्रचार में ये दावा करती रही कि चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार गिर जाएगी उसने एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद सियासी चालें चलना शुरु कर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर राज्यपाल से कर दी है।
 
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 है जो बहमुत के आंकड़ें से दो कम है। सरकार बसपा के दो विधायक, समाजवादी पार्टी के एक विधायक और चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर टिकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह बसपा और कांग्रेस के बीच दूरियां दिखाई दी और बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को खुले तौर पर चेतावनी दी है, उसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ कोई रिस्क नहीं लेकर दो निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाकर सरकार को संख्या बल के आधार पर बजट सत्र से पहले मजबूत करना चाह रहे हैं। इससे पहले एक निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल पहले ही सरकार में मंत्री है।
 
आज कांग्रेस की बड़ी बैठक - भाजपा ने जहां कमलनाथ सरकार के कभी भी गिरने की भविष्यवाणी कर दी है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने 23 मई को चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस अपनी व्यूह रचना तैयार करने के लिए आज एक बड़ी बैठक करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सभी मंत्रियों, विधायकों और लोकसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों की अलग अलग बैठक होगी।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में  होने वाली बैठक में मतगणना को लेकर तैयारी की समीक्षा करने के साथ चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं का पूरा फीडबैक लिया जाएगा। एग्जिट पोल के अनुमानों और प्रदेश में भाजपा नेताओं के बयानों के बाद आज होने वाली कांग्रेस की ये बैठक काफी अहम हो गई है, वहीं कांग्रेस की इस बैठक को लेकर सियायी सरगर्मी भी बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

अगला लेख