Dharma Sangrah

अचानक सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल से हुए नुकसान के विरोध में इंदौर में 25 मई को 2 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (20:08 IST)
इंदौर। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार की उत्पाद शुल्क में कटौती से डीलरों को करीब 150 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा करते हुए मध्यप्रदेश में एक कारोबारी संगठन ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में बुधवार शाम 7 से रात 9 बजे तक आम ग्राहकों को ईंधन नहीं बेचा जाएगा। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पारस जैन ने यह जानकारी दी।
 
जैन ने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने से राज्य के डीलरों को ईंधन के पुराने स्टॉक पर लगभग 150 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि इस माल पर ऊंची दरों पर पहले ही उत्पाद शुल्क चुकाया जा चुका है।
 
जैन ने मांग की कि सरकार को पेट्रोल-डीजल पर पुराने और नए उत्पाद शुल्क के अंतर की राशि डीलरों को लौटानी चाहिए और ईंधनों की बिक्री पर उन्हें मिलने वाले कमीशन में भी इजाफा किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम डीलरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य में करीब 4,900 ईंधन पंपों पर बुधवार शाम 7 से रात 9 बजे तक कारोबार ठप रखा जाएगा।
 
गौरतलब है कि ईंधनों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने 21 मई को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 एवं 6 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की घोषणा की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

क्‍या संविधान से हटेंगे सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द, राज्यसभा में पेश हुआ बिल, BJP सांसद ने की यह मांग

अगला लेख