Hanuman Chalisa

MP: एक ही परिवार के 4 सदस्य फांसी पर झूलते मिले, 3 की मौत, 1 को बचाया

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (14:22 IST)
भिंड (मप्र)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के 1 गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले जिनमें से 3 की मौत हो गई और 1 को बचा लिया गया है। गोहद के अनुविभागीय अधिकारी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि यह घटना भिंड जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोहद पुलिस थानांतर्गत ग्राम कठुआ गुर्जर में हुई।
 
उन्होंने कहा कि आज शनिवार सुबह करीब 8 बजे धर्मेंद्र गुर्जर (28), उसकी पत्नी अमरेश (25) एवं उनके बेटे निशांत (12) के शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी (8) भी फांसी पर लटकी मिली लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं और उसे उपचार के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल ले जाया गया है।
 
राठौर ने बताया कि घर के एक बड़े कमरे की छत के कुंडे से इन सबके गले में रस्सी लगी हुई पाई गई थी और अंदर से दरवाजे बंद थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस एवं पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चारों लोग लटके हुए मिले। राठौर ने बताया कि इस सामूहिक आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

चॉकलेट केबिन चलाने वाली महिला बनीं वडोदरा की नई मेयर! गीता बेन मकवाना की प्रेरणादायक कहानी जीत लेगी आपका दिल

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

हमीरपुर में बेतवा नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल, आंधी-तूफान के बीच मलबे में दबे मजदूर, 6 की मौत

Top News 29 May: हमीरपुर में पुल गिरने से 6 की मौत, ईरान-अमेरिका में बढ़ा तनाव, आसाराम का सरेंडर

अगला लेख