shiv chalisa

70 लाख से ज्यादा के बंद नोटों के साथ पांच गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2017 (10:49 IST)
इंदौर। विमुद्रीकरण के छह महीने बाद पुलिस ने ऑटो रिक्शा में कुल 70.50 लाख रुपए मूल्य के 500 रुपए के बंद नोट ले जा रहे प्रॉपर्टी दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पंढरीनाथ क्षेत्र के थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि मच्छी बाजार चौराहे पर गुरुवार देर रात वाहनों की तलाशी के दौरान एक ऑटो रिक्शा में सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें पीछा कर रोका तो उनके कब्जे से 500 रुपए के बंद नोट जब्त किए गए।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उज्जैन के प्रॉपर्टी दलाल अरविंद, मुकेश, महेश शर्मा, मुकेश देहरिया और वकील शाह के रूप में हुई है।
 
राजपूत ने बताया कि शुरूआती पूछताछ से सुराग मिले हैं कि आरोपियों के कब्जे से जब्त अप्रचलित मुद्रा उज्जैन से लायी गयी थी और इसे इंदौर में किसी व्यक्ति के हवाले किया जाना था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत आठ नवंबर की रात अपने टेलीविजन संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रपये के पुराने नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेंगे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं, एपस्टीन का नाम लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश में तेल-गैस की किल्लत से ज्यादा अफवाहों का संकट, रसोई गैस की बुकिंग में परेशानी से एजेंसियों पर ग्राहकों की कतारें, पेट्रोल पंप पर सामान्य

Weather Update : गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, यहां 40 पहुंचा तापमान

1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर सऊदी से भारत पहुंचा जहाज

LPG पर संसद में विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने की नारेबाजी, लोकसभा स्थगित

अगला लेख