Hanuman Chalisa

टैंकर एवं कार की टक्कर में पांच की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (14:50 IST)
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में जैसलमेर रोड़ पर आगोलाई गांव के पास शुक्रवार सवेरे एक टैंकर एवं कार की टक्कर में मध्यप्रदेश से रामदेवरा जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के थे तथा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले थे। मृतक अपनी कार से बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। टैंकर से भिड़ी कार के परखच्चे उड़ गए। कार में एक पुरुष एवं दो महिलाओं सहित दो बच्चे सवार थें। शव एक दूसरे से चिपकी हुई हालत में मिले।
 
सूत्रों के अनुसार कार-टैंकर की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से फंसे शवों को बाहर निकलवाया।
 
मृतकों में इंदौर के रहने वाले कृष्ण गोपाल जोशी, उनकी पत्नी सोनम, मां रत्ना देवी, पुत्र मोहक एवं पुत्री भव्या शामिल है। सूत्रों के अनुसार सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ और संभवतया टैंकर या कार के चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। सभी शवों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि इन दिनों बाबा रामदेव का मेला परवान चढ़ रहा है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा जा रहे है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख