ग्वालियर में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर पर 'पोर्न साइट' देखने के मामले में 5 कर्मचारी बर्खास्त

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (20:22 IST)
ग्वालियर (मध्‍यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के 5 कर्मचारियों को कार्यालय के कंप्यूटर पर 'पोर्न साइट' देखने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।

जीवाजी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने गुरुवार को बताया कि इन पांच कर्मचारियों ने दो दिन पहले कार्यालय के कंप्यूटरों पर एक पोर्न साइट की सामग्री डाउनलोड करने का प्रयास किया, लेकिन कंप्यूटर पर सुरक्षा सुविधा उपलब्ध होने के कारण वे असफल रहे।

उन्होंने बताया कि बर्खास्त किए गए इन पांच कर्मचारियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि इनमें से चार कर्मचारियों की नियुक्ति एक बाहरी एजेंसी के जरिए की गई थी, जबकि एक अन्य विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के एक अतिथि व्याख्याता हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पांचों कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के एक स्थाई कर्मचारी को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

Delhi : लालकिला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी

तहव्वुर राणा से पाकिस्तान ने पल्ला झाड़ा, बताया कनाडाई नागरिक

आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड, NIA ने क्या कहा

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब हादसा मामला, मृतकों की संख्या बढ़कर 218 हुई

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

अगला लेख