Hanuman Chalisa

कोरोनाकाल में यह कैसा फाग उत्सव! जवाब देने से बचे SDM

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (20:06 IST)
सुरभि भटेवरा
 
आलोट। देश में इन दिनों कोरोनावायरस एक बार फिर से चरम पर है। कोरोना महामारी को एक वर्ष हो चुका है। 2021 मार्च महीने में भी यही हाल है। एक बार फिर से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की नौबत बन रही है, लेकिन परिस्थिति को दरकिनार किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी नियमों के उल्लंघन के सवाल पर बचते नजर आते हैं। आलोट क्षेत्र में तीन दिवसीय बाबा खाटू श्याम का रंग रंगीला फाल्गुन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
ALSO READ: इस देश ने AstraZeneca के टीके पर पाबंदी को 3 महीने और बढ़ाया
शिवराज सरकार ने रतलाम में संडे लॉकडाउन का ऐलान किया है। तीन दिवसीय आयोजन में हजारों की तादाद में भक्तजन बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे कठिनतम समय में किसी प्रकार के कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुछ ही लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि कोरोनावायरस जैसी महामारी को कैसे हराया जाए? 
कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने वेबदुनिया से चर्चा कर कहा कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है, मास्क लगाया जा रहा है, कलेक्टर द्वारा दी गई गाइडलान के मुताबिक पालन हो रहा है। ये सब सरकार का है असम, तमिलनाडु में कोरोना नहीं फैल रहा है केवल राजनीति कर रहे हैं।

अनुमति प्रशासन ने दी है, यह उन्हें देखना चाहिए। एसडीएम राजेश शुक्ला द्वारा कहा गया कि वहां पर सिर्फ दर्शन किए जा रहे हैं और कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। इतना बोलने के बाद एसडीएम जवाब देने से बचते रहे। 
ALSO READ: हेलीकॉप्‍टर, एक करोड़, सोना घर और चांद पर सफर, ये नेताजी जीते तो यह सब देंगे!
गौरतलब है कि रतलाम जिलें में भी कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। वर्तमान में रतलाम क्षेत्र में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 366 पर पहुंच गया है। अभी तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख