Festival Posters

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीन की जंग, गोली मारकर ली 6 लोगों की जान

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2023 (12:35 IST)
morena crime news : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और अन्य 3 से 4 लोग घायल हो गए। रंजिश में गोली लगने से 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
 
पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों पर लाठियों और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से संघर्ष हुआ। संघर्ष में गोली लगने से 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
 
सूत्रों ने कहा कि संघर्ष की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं। लेपा गांव के पास ही एक अन्य गांव स्थित है, जो एक समय चंबल के बीहड़ों के कुख्यात दस्यु सरगना के गांव से जुड़ा हुआ बताया गया है।

दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद था और इस मामले में कम से कम 3 हत्याएं पहले भी हो चुकी हैं। आज जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख