पथराव के मुख्‍य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, गुना में आज कैसे हैं हालात?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 अप्रैल 2025 (12:47 IST)
Guna news in hindi : मध्यप्रदेश के गुना शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद आज शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने हिंसा मामले में एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी विक्की खान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के पास शनिवार शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर हुई जब दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
ALSO READ: MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर के अनुसार, पथराव में संलिप्त लोगों में से आठ-नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप तय किए जाएंगे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
हिंसाग्रस्त क्षेत्र में नहीं थी जुलूस की अनुमति : घटना उस समय हुई जब जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। गुना के जिलाधिकारी किशोर कन्याल ने बताया कि कुछ संवाद की कमी हुई जिसके कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और फिर पथराव की स्थिति बन गई। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी।

हालांकि, आयोजकों में से एक रंजीत खटीक ने कहा कि प्रशासन कह रहा है कि कोई अनुमति नहीं थी लेकिन मेरे पास अनुमति के सभी सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि जब कुछ लड़कों ने जय श्री राम के जय नारे लगाए तो पथराव किया गया जबकि दूसरा समूह इसके जवाब में अल्लाहू अकबर कहने लगा।
ALSO READ: देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज
पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि जुलूस पर पथराव की सूचना शनिवार शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर मिली जब दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। टेकरी धाम में तैनात पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया था। एक स्थानीय पार्षद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 4-5 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 15-20 अन्य अज्ञात हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार से हिमाचल तक भूकंप के झटके

पथराव के मुख्‍य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, गुना में आज कैसे हैं हालात?

दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा अवैध बोरवेल से पानी निकालना पाप

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, सरकारी नीतियों से निजी कंपनियों को कैसे हुआ लाभ?

हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, 150 गिरफ्तार, जानिए कैसे हैं मुर्शिदाबाद के हालात?

अगला लेख