MP : वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु, मकान में हुआ 10 फुट गहरा गड्ढा, तेज धमाके से कांपे आसपास के घर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (19:59 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के पिछोर कस्बे में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से गिरी धातु की भारी वस्तु से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मनोज सागर नाम के एक व्यक्ति के मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी। मकान के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा पास में खड़ी कार पर गिर गया। तेज धमाके के साथ छत टूट गई और आंगन में 8 से 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया। आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मनोज सागर नाम के एक व्यक्ति के मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी। अधिकारियों के मुताबिक, मकान के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा पास में खड़ी कार पर गिर गया।
ALSO READ: MP CM मोहन यादव की चेतावनी, पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
उन्होंने बताया कि पेशे से शिक्षक सागर अपने बच्चों के साथ घर के अंदर खाना खा रहे थे और उनकी पत्नी रसोई में थीं कि तभी तेज धमाके के साथ छत टूट गई और आंगन में आठ से 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि तेज धमाके के कारण आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, वायुसेना के जेट से धातु की भारी वस्तु मनोज सागर के मकान पर गिरी, जिससे दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। घर में चार सदस्य थे और सभी सुरक्षित हैं।
ALSO READ: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच वायुसेना और अन्य एजेंसियों के साथ की जा रही है। हालांकि पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वस्तु कहां से आई, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
 
उन्होंने बताया कि वस्तु ‘बेहद ठोस’ लग रही है और इस पर जले के निशान हैं। शर्मा ने बताया, ग्वालियर ‘एयरबेस’ से संपर्क किया गया है और वहां से विशेषज्ञों की टीम आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि यह वस्तु क्या है और कहां से गिरी। (भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 5 बच्चों की मौत, 12 घायल

Raja Raghuvanshi case : कोर्ट ने बढ़ाई सोनम और राज की न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 नक्सली गिरफ्तार, 1 पर था 2 लाख रुपए का इनाम

Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव के आरोपों पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा

Delhi AIIMS में ओडिशा की नाबालिग लड़की की मौत, बदमाशों ने जलाया था जिंदा, CM ने जताया दुख

अगला लेख