मध्यप्रदेश में चलेगी AAP की झाड़ू, भोपाल में बोले अरविंद केजरीवाल, कहा बदलाव चाहती है जनता

विकास सिंह
मंगलवार, 14 मार्च 2023 (16:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ‘एक मौका केजरीवाल को’ के नाम से कार्यकर्ता रैली जरिए विधानसभा चुनाव के लिए अपनी हुंकार भर दी।

सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है कि यहां सरकार ख़रीदी और बेची जाती है। प्रदेश का हर नागरिक आज बेबस महसूस कर रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद एक पार्टी एमएलए बेचने निकल जाती है कि 10% पर एमएलए ले लो और दूसरी पार्टी ख़रीद लेती है। इन्होंने लोकतंत्र की पूरी व्यवस्था और संविधान को बाज़ार बना दिया जहां पर खुले आम विधायक खरीदे और बेचे जाते है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में चाहे जिसको वोट दो, सरकार तो भाजपा और मामा की ही बनेगी। यहां जीत कर कोई भी आए, सरकार तो BJP की ही बनती है। आज पूरा मध्यप्रदेश बदलाव चाहता है लेकिन जनता पहले बेबस थी और मजबूरी थी क्योंकि जनता के सामने विकल्प नहीं था। अब मध्यप्रदेश के लोगों को AAP  के रूप में एक विकल्प मिल गया है, इस बार मध्यप्रदेश में आप की झाडू चलेगी। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का एंट्री हो चुकी है और आप का ट्रेलर मिल चुका है और नगर निगम चुनाव में सिंगरौली मे आप की मेयर रानी अग्रवाल जीत चुकी है औऱ विधानसभा में पूरी पिक्चर रहेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि मामा एक समस्या है और जिसको मामा को हटाना है वह झाडू का बटन दबा दें। इस बार एक मौका आम आदमी पार्टी को दे दो अगर काम नहीं करूंगा तो दोबारा वोट मांगने नहीं आउंगा। अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में मुफ्त का कार्ड खेलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद बिजली मुफ्त कर देंगे।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

सेना और राजनीतिक पार्टियों के आगे झुके मोहम्मद युनूस, जापान जाकर बताया कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव

Nissan Magnite CNG हुई भारतीय बाजार में लॉन्‍च, जानिए क्या हैं फीचर्स

जैव विविधता पर कविता : मैं अब भी प्रतीक्षा में हूं

Odisha : कालाहांडी में जादू टोने के शक में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहा है मध्यप्रदेश

अगला लेख