Hanuman Chalisa

एशिया में पहली बार भोपाल में एडवेंचर नेक्स्ट का आयोजन

Webdunia
मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (20:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने भोपाल में 'पल्स आफ टुमारो' की थीम पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
 
एशिया में पहली बार अपनी तरह के इस कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल कन्वेन्शन सेंटर मिंटो हाल में हो रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न सत्रों में एडवेंचर पर्यटन में नेटवर्किंग के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव हरिरंजन राव ने कहा कि ये मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एशिया के पहले एडवेंचर नेक्स्ट का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है।
 
इस मौके पर राव ने कहा कि एडवेंचर नेक्स्ट के दौरान न केवल नेटवर्किंग सत्रों का आयोजन किया गया बल्कि भारत में छिपे एडवेंचर पर्यटन के खजाने को भी नए आयाम दिए जाने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एडवेंचर यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड निरंतर प्रयासरत है।
 
इस मौके पर एडवेंचर नेक्स्ट एडवेंचर ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के सीईओ शेनन स्टोवैल ने कहा कि मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। एडवेंचर नेक्स्ट आयोजन में न केवल मध्यप्रदेश बल्कि इसके साथ देश के धार्मिक हेरिटेज स्थलों, पौराणिक स्थलों और खूबसूरत आर्किटेक्चर पर देश और विदेश से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिन सुमन बिल्ला और एडवेंचर नेक्स्ट कमेटी के चेयरमैन अक्षय कुमार मौजूद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख