योगी की जीत के बाद मुनव्वर राणा को भोपाल आने का न्योता, शिवराज के मंत्री ने बताया देशद्रोही

विकास सिंह
शनिवार, 12 मार्च 2022 (15:21 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले मशूहर शायर मुनव्वर राणा को लेकर अब मध्यप्रदेश की सियासी फिजा गर्मा गई है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में वापसी होने पर उत्तर प्रदेश छोड़ देने की बात कहने वाले मुनव्वर राणा को एक ओर मध्यप्रदेश आने का न्योता मिला है तो दूसरी ओर शिवराज सरकार के मंत्री ने शायर को देशद्रोही ठहरा दिया है।

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सांरग ने मीडिया  से बात करते हुए कहा कि “ऐसे देश में विघटन करने वाले देशद्रोही की श्रेणी में आने वाले लोगों की कथनी और करनी अब समझ में आ रही है न। मुनव्वर राणा के विचार, आचार और व्यवहार केवल औऱ केवल विघटनकारी है और वह देश में आरजकता फैलाना चाहते है"।

दूसरी ओर राजधानी भोपाल में रहने वाले मशूहर शायर मंजर भोपाली ने मुनव्वर राणा को भोपाल आने का न्योता दिया है। मंजर भोपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "गुज़ारिश..मुन्नवर भाई घर हाज़िर है..उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई। मुन्नवर राना ने कहा था अगर ऐसा हुआ तो उत्तर प्रदेश छोड़ दूंगा। मैने भोपाल में उन के लिए अपने फार्म हाउस पर एक घर तैय्यार कराया है अगर वो मध्य प्रदेश आना चाहते हैं तो भोपाल उन की सेवा के लिए हाज़िर है"।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुनव्वर राणा के उत्तर प्रदेश छोड़ने वाले बयान पर कहा था कि “उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की नेतृत्व में रामराज्य है। रामराज्य में सभी को स्थान होता है। शायर मुनव्वर राणा जी प्रार्थना है कि राष्ट्र की ‌मुख्यधारा में आकर अब उत्तर प्रदेश छोड़ने की ‌मंशा को ही छोड़‌ दें”।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख