Hanuman Chalisa

एम्स की तर्ज पर इंदौर और भोपाल में खुलेंगे अस्पताल : नायक

Webdunia
रविवार, 9 अप्रैल 2017 (12:43 IST)
इंदौर। केंद्रीय राज्यमंत्री आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नायक ने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में एम्स की तर्ज पर आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र शीघ्र ही खोले जाएंगे।
 
केंद्र सरकार एवं राज्य शासन के आयुष विभाग और फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ) के संयुक्त तत्वावधान में विशाल आयुष स्वास्थ्य मेला स्थानीय लालबाग परिसर में मेले का शनिवार शाम औपचारिक उदघाटन करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री नायक कहा कि केंद्र सरकार प्रासंगिकता को देखते हुए आयुर्वेद, योगा, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी का व्यापक प्रचार-प्रसार और विस्तार कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के हर राज्य में एम्स की तर्ज पर आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने का फैसला किया है और इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में इस तरह के चिकित्सा केंद्र शीघ्र ही खोले जाएंगे। नायक ने कहा कि एलोपैथी दवाओं के आनुषंगिक प्रभाव (साइड इफेक्ट) होते हैं इसलिए पूरी दुनिया का रुझान आजकल आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा की ओर बढ़ रहा है। 
 
केंद्र सरकार ने प्राकृतिक चिकित्सा के विस्तार के लिए कई अमेरिकी, अफ्रीकी तथा यूरोपीय देशों से आपसी समझौता किया है। पूरी दुनिया आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत की ओर देख रही है और दूसरे देश भारत के साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में परस्पर सहयोग करना चाहते हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना, वेनेजुएला में भूकंप

इंसाफ मांगता अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक का परिवार

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेहरान का पलटवार; मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ा

Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू

पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

अगला लेख