Hanuman Chalisa

2047 तक हर जगह हो भाजपा का शासन, संविधान दिवस पर बोले भाजपा नेता अजय जामवाल

विकास सिंह
मंगलवार, 26 नवंबर 2024 (17:19 IST)
भोपाल। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद भाजपा नेताओं के हौंसले फिर बुलंद हो गए है। संविधान दिवस पर भोपाल मे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने तक हर जगह भाजपा का शासन हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि 2047 में जब हमारी आजादी को 100 साल पूरे होंगे, तब तक भारत एक विकसित देश बने। आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से दुनिया का नंबर-1 देश बने। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि देश में हर जगह हमारा नेतृत्व हो। आज संविधान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए काम करने का संकल्प लें और संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्त्तव्यों को भी आत्मसात करें।

इससे पहले अजय जामवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान को किताब माना परंतु भाजपा ने ग्रंथ मानकर सम्मान किया है। कांग्रेस ने 90 बार संविधान का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है। देश के संविधान में अब तक 106 बार संशोधन हुए हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश कांग्रेस की सरकारों ने किए हैं। 90 बार कांग्रेस की सरकारों ने धारा 356 का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराया और लोकतंत्र की हत्या की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने संविधान में जो गलतियां की थीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धीरे-धीरे उन्हें सुधार रहे हैं और संविधान को देश के अनुकूल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। धारा-370 और 35 ए इस देश के अनुकूल नहीं थी, प्रधानमंत्री ने संवैधानिक तरीके से उन्हें हटा दिया। महिला सशक्तीकरण की सिर्फ बातें होती थीं, लेकिन मोदी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उसे साकार कर दिया। हमारा देश संविधान के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए एकजुटता जरूरी है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संविधान की मूल भावना को समझें और उसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रसारित करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख