Hanuman Chalisa

आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्‍चन ने कहा, इंदौर के ‘खजराना श्रीगणेश’ को धन्‍यवाद

Webdunia
सोमवार, 15 मार्च 2021 (16:43 IST)
अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडि‍या पर काफी सक्रि‍य रहते हैं। इस वजह से वे अक्‍सर चर्चा में भी रहते हैं। लेकिन इस बार उनके ट्व‍ीट में आस्‍था भी नजर आई है।

दरअसल, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आंखों की सर्जरी कराने के बाद सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के श्रृंगार दर्शन के फोटो ट्वीट किए हैं।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह बताया कि कुछ समय पहले उनकी एक आंख की सर्जरी हुई थी, अब दूसरी आंख की भी हो गई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह उनके लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव है।

सोमवार सुबह 9.53 बजे एंग्री यंगमैन ने इंदौर खजराना गणेश मंदिर में स्‍थापित गणेश जी की प्रतीमा का फोटो ट्वीट कर लिखा- जय गणेश, प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज खजराना इंदौर श्रृंगार दर्शन दिनांक 13-3-2021..।

उनके इस ट्वीट को लोग जमकर पसंद करने के साथ रीट्वीट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अमिताभ ने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है। इस बारे में लिखते हुए वे कहते हैं कि ‘यह जिंदगी बदलने वाला अनुभव है। आप अब वह देख पा रहे हैं जो पहले नहीं देख पाते थे। निश्चित रूप से एक आश्चर्यजनक दुनिया है।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पूरे देश में बहुत प्रसिद्ध होने के साथ ही इंदौरवासियों और मध्‍यप्रदेश के नागरिकों के लिए एक आस्‍था का केंद्र है। यहां रोजाना हजारों की संख्‍या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख