Hanuman Chalisa

कलेक्टर ने नहीं सुनी तो कुत्ते को दिया आवेदन!

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2016 (13:43 IST)
-कीर्ति राजेश चौरसिया
बड़वानी। जनसुनवाई से असंतुष्ट महिलाओं ने कलेक्टर को खरी-खोटी सुना दी। कलेक्टर ने सुनवाई नहीं की तो विरोध स्वरूप एक महिला कलेक्टर की गाड़ी के बोनट पर बैठ गई और दूसरी ने शिकायती आवेदन कुत्ते के सामने रख दिया।
 
कालोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते महिलाएं मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचीं। आरोप है कि कलेक्टर तेजस्वी नायक ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। इसके बाद समस्याओं का समाधान न होते देख और कलेक्टर की बेरुखी से आहत महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
आवेदन देने पहुंची महिला गायत्री पटेल ने बताया कि उसके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे और गर्मी के कारण काफी परेशानी झेलना पड़ रही थी। उसने बताया कि इंतजार करते-करते दोपहर के तीन बज गए थे। जब महिलाओं को समस्या सुनने के लिए बुलाया तो उन्हें कलेक्टर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर गायत्री ने कलेक्टर की गाड़ी के बोनट पर बैठकर विरोध दर्ज कराया।
 
इसी बीच, सुनवाई पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर दूसरी महिला उर्मिला निमाड़े ने कलेक्टर परिसर में घूम रहे कुत्ते के सामने अपना आवेदन बताकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर CM धामी हुए सख्‍त, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...

अहमदाबाद में बनेंगे हाईटेक स्मार्ट बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

यूरोप में किलर हीट वेव से 58 लोगों की मौत, ग्रीस में तापमान 45 पार, कई देशों में रेड अलर्ट और इमरजेंसी मीटिंग्स

झारखंड के CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, 765 सरकारी स्कूल बनेंगे Plus Two

हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?

अगला लेख