Hanuman Chalisa

मुझे बनाओ तिहाड़ का जल्लाद, सरकार को 5 लाख रुपए भी दूंगा और निर्भया के हत्यारों को फांसी

कीर्ति राजेश चौरसिया
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (08:53 IST)
हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी देने की मांग होने लगी है।
ALSO READ: निर्भया की मां ने की हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा, कहा- उचित न्याय किया
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए ओंकारेश्वर के रहने वाले एक पूर्व फौजी जल्लाद बनने के लिए तैयार हैं। इसके लिए पूर्व फौजी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील कर कहा है कि वह यह काम बिना किसी पैसे को करने लिए तैयार है बल्कि वे इस काम के लिए सरकारी खाते में अपने पास से 5 लाख रुपए जमा भी करेंगे।
पूर्व फौजी प्रदीप का कहना है कि समाचार-पत्र में यह खबर पढ़कर कि निर्भया कांड के दोषियों को सिर्फ इसलिए फांसी नहीं दी जा रही है कि जल्लाद नहीं है, वे आत्मग्लानि से भर गए। प्रदीप ने सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।
 
उसके बाद उन्होंने इंदौर के मशहूर एडवोकेट आनंद मोहन से चर्चा कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा। इसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे। प्रदीप का कहना है कि सरकारी जल्लाद की कमी के कारण दोषियों को फांसी नहीं दी जा रही है। आरोपियों को फांसी हो इसलिए वे जल्लाद बनने को तैयार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख