Hanuman Chalisa

अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, बोले- मुल्क सबक सिखाएगा

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (15:40 IST)
जयपुर। मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवसरवादी बताया।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक बुधवार को यहां पहुंचे। उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे गहलोत ने कहा, पूरा मुल्क देख रहा है कि कितनी बेशर्मी से विधायकों की खरीद-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) हो रही है। कोई सोच नहीं सकता। ये पता नहीं देश को कहां ले जाएंगे। पूरा मुल्क देख रहा है और समय आने पर इनको सबक सिखाएगा।

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को धमकाने व खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, आप सब सोच सकते हैं कि किस तरह से होर्स ट्रेडिंग के प्रयास चल रहे हैं वहां पर। विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है। कोई सोच नहीं सकता। ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया जो सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं और इनको सबक सिखाएंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ये अवसरवादी लोग हैं पहले ही चले जाते तो ठीक रहता। इनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। 17 साल तक इनको विभिन्न पदों पर रखा, सांसद बनाया, केंद्र में मंत्री बनाया। इन्होंने मौका आने पर मौकापरस्ती दिखाई है, इनको जनता माफ नहीं करेगी।

राजस्थान में भी मध्य प्रदेश जैसे हालात पैदा करने के कुछ भाजपा नेताओं के बयान पर गहलोत ने कहा, उनके सपने उनके धनबल के आधार पर हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आधार पर हैं। ये कोई विचारधारा की बात नहीं कर रहे हैं। धनबल दिख रहा है। इनकी धमकियों से न तो जनता और न ही हम झुकने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि उनको सबक मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख