Hanuman Chalisa

भाजपा मीडिया प्रभारी डिजिटल अरेस्ट के शिकार, 17 FIR का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने कमरे में किया कैद

भोपाल ब्यूरो
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (15:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में साइबर ठग लगातार अपना नेटवर्क फैलाते जा रहे है। बैखोफ साइबर ठग एक के बाद लोगों को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला प्रदेश के अशोकनगर जिले से आया है जहां साइबर ठगों ने भाजपा नेताओं को ही डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की। हलांकि परिवार वालों की सक्रियता से ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

डिजिटल अरेस्ट का यह पूरा मामला अशोकनगर जिले के भाजपा मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी से जुड़ा है साइबर अपराधियों ने भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी को कई घंटों तक कमरे में डिजिटल अरेस्ट करके रखा और पैसे ऐंठने की कोशिश की। जब भाजपा नेता कई घंटों तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के  लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके  बाद मौके  पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से भाजपा नेता ठगी के शिकार होने से बच गए।

बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी पिछले कई दिनों से भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी को कॉल कर रहे थे पहले अपराधियों ने भाजपा नेता को ऑडियो कॉल कर डराया धमकाया फिर वीडियो कॉल के जरिए उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। अपराधियों ने मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल कर भाजपा नेता के बैंक खातों से फर्जी बैंक खातों में लेन-देन के कागजात औप पैसों का ट्राजेक्शन दिखाकर उनके खिलाफ 17 एफआईआर की बात कहीं और एफआईआर के दस्तावेज भी दिखाए।

परिवार की सूचना जब पुलिस के अधिकारी भाजपा नेता के घर पहुंचे तो पाया कि भाजपा नेता ने खुद को एक कमरे में बंद किया हो। समय रहते पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेता को हैकर्स के चुंगल से छुड़या। साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बचे भाजपा नेता ने कहा कि वीडियो कॉल पर पुलिस वर्दी में दिख रहे हैकर्स को देख उनके चंगुल में फंसते चले गए और उन्होंने अपने को कमरे में कैद कर लिया।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

अगला लेख