suvichar

एएसआई भिलाला को शहीद का दर्जा, प्रतिमा भी लगेगी

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (16:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अमृत लाल भिलाला को शहीद का दर्जा दिया जायेगा। उनकी स्मृति में प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
 
चौहान ने शुक्रवार को नेहरू नगर की पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री भिलाला के परिजन को सम्मान निधि स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। भिलाला परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा दिए जाने के संबंध में भी विचार किया जाएगा। श्री भिलाला की पत्नी रंभा बाई को पेंशन आदि अन्य सुविधाएं नियमानुसार प्राप्त होंगी।
 
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, संभागायुक्त कविन्द्र कियावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य श्री भिलाला को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित थे।
 
एएसआई भिलाला ने स्थानीय करोंद में वाहनों की जांच के दौरान 16 जून की रात एक कार को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन तेज़ी से आ रही कार के चालक ने उनको टक्कर मार दी और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर चोट के बाद उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री भिलाला अपनी जान पर खेलते हुए कर्तव्य पालन करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए हैं। दु:ख की इस घड़ी में परिजनों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है।
 
चौहान ने उपचाराधीन श्री भिलाला से अस्पताल में भेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की जानकारी मिली थी। स्वयं उन्होंने उनसे अत्यंत सहजता के साथ वार्तालाप भी किया था। 
 
उन्होंने कहा कि घटना के अपराधियों को कड़ी सजा मिले, इसके लिए तत्परता के साथ कार्यवाही होगी। पुलिस अपराधों को सख्ती के साथ रोकने की रणनीति बनाएगी।
 
मुख्यमंत्री चौहान सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने श्री भिलाला की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा दिया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत उनका पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह नगर राजगढ़ के लिए रवाना किया गया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

CM योगी की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक, UP सरकार ने लिए ये अहम फैसले

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, 33 हजार 240 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की स्वीकृति

धरती पर गिरने वाली है 600 किलोग्राम की आफत, NASA ने क्या दी चेतावनी, कितना खतरा

अगला लेख