Mauganj Violence : CM डॉ. यादव का ऐलान, ASI रामचरण गौतम को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की सहायता के साथ सरकारी नौकरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 मार्च 2025 (17:27 IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिला मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
ALSO READ: Mauganj Violence : CM यादव ने दिए मऊगंज हिंसा की जांच के आदेश, ASI की मौत पर जताया शोक
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा व कर्तव्य का प्रकटीकरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए यथायोग्य व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

अरविंद केजरीवाल और CM मान पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की, 31 की मौत, ट्रंप ने दी चेतावनी

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 घायल

बलूचिस्तान में ध्वस्त हो गया जिन्ना का धर्म आधारित राष्ट्रवाद

अगला लेख