Hanuman Chalisa

रायसेन में वन विभाग की टीम पर हमला, अवैध बोरवेल की खुदाई रोकने गई थी टीम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 जनवरी 2025 (11:30 IST)
raisen news in hindi : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अवैध बोरवेल की खुदाई रोकने पर वन विभाग की टीम पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में वन रक्षक सरयाम बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 12 लोगों के खिलाफ खरबई पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है।
 
उप-प्रभागीय अधिकारी (एसडीओ) सुधीर पटले ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सेहतगंज के वन क्षेत्र में शनिवार शाम की है और हमले में वन विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
बताया जा रहा है कि वन भूमि पर अवैध बोरवेल की खुदाई की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर सरजन सिंह मीणा और वन रक्षक श्रीराम सरयाम मौके पर पहुंचे थे। आरोपी अमन शर्मा और उसके साथियों ने वनकर्मियों पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया और हमले में सरयाम के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने सरयाम की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी
 
एसडीओ ने बताया कि पिछले छह माह में क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर यह तीसरा हमला है। 
edited by : Nrapendra Gutpa

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख