Hanuman Chalisa

जब बाबूलाल गौर ने दिग्विजय के बेटे जयवर्धन को बताया मुख्यमंत्री!

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (18:50 IST)
भोपाल। सियासत में अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता बाबूलाल गौर का एक बयान फिर चर्चा में है। रविवार को भोपाल में एक सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में जब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह एक मंच पर आए तो बाबूलाल गौर ने जयवर्धन सिंह को प्रदेश की ढाई करोड़ जनता का मुख्यमंत्री बता दिया है।
 
बाबूलाल गौर ने मंच से बोलते हुए कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री होने के नाते जयवर्धन प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के मुख्यमंत्री और मालिक हैं, वहीं कमलनाथ प्रदेश की 5 करोड़ जनता के मुख्यमंत्री और मालिक हैं।

अपने बयान के पीछे गौर ने खुद के नगरीय प्रशासन मंत्री होने के अनुभव को बताया, वहीं बाबूलाल गौर के बयान पर मंत्री जयवर्धन सिंह ने उनका बड़प्पन बताया।
बाबूलाल गौर की राह पर चलने की दी सलाह : वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में मंच से नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने बाबूलाल गौर की खुलकर तारीफ करते हुए बाबूलाल गौर को अपने पिता दिग्विजय सिंह का दोस्त बताते हुए कहा कि बाबूलाल गौर के 45 साल के सियासी जीवन के अनुभव और कार्यशैली और अनुभवों से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है और हम बाबूलाल गौर की राह पर चलकर सफल हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

अगला लेख