Hanuman Chalisa

बड़वानी एसपी ने दिए थानों से चीन के उत्पादों के विज्ञापन हटाने के निर्देश

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2017 (15:05 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने जिले के थाना प्रभारियों को अपने थानों पर चीन के उत्पादों या अन्य विज्ञापनों से युक्त बोर्ड हटाकर सादे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस अधीक्षक खरे ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वे चीनी वस्तुओं या अन्य भारी-भरकम विज्ञापनों से युक्त थानों के बोर्ड हटाकर सादे बोर्ड लगाएं। 
 
उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल से परिपत्र जारी होकर छूट मिली थी कि थानों पर जनसहयोग या निजी कंपनियों की मदद से कुछ कार्य कराए जा सकते हैं लेकिन ये पाया गया है कि जिले के कुछ थानों और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालयों के बोर्ड पर बड़े विज्ञापनों के साथ थानों के नाम लिखे गए हैं। 
 
जिले में पिछले कई दिन में 'राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान' के तहत चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए विरोध प्रदर्शन हुए थे। कई स्थानों पर चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का लोगों को संकल्प दिलाया गया और कुछ स्थानों पर ऐसा सामान जलाया भी गया।
 
सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से जिले के थानों पर लगे हुए चीनी कंपनियों के मोबाइल युक्त बोर्ड हटाए जाने का निवेदन भी किया था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

कर्नाटक में NDA को बड़ा झटका! भाजपा-JDS में हुई भारी 'क्रॉस वोटिंग', डीके शिवकुमार के चक्रव्यूह में फंसी BJP

नीट विवाद के बीच 11 छात्रों ने की खुदकुशी, अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

विश्व सिकल सेल दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने की मप्र सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

अगला लेख