Hanuman Chalisa

बैंक हड़ताल का मध्यप्रदेश में भी पड़ा असर, 7,300 बैंक शाखाओं में रहा कामकाज ठप

Webdunia
गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (15:44 IST)
इंदौर। सरकार की कथित तौर पर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को 1 दिन की हड़ताल के दौरान मध्यप्रदेश में 10 सरकारी बैंकों की 7,300 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। इससे अलग-अलग बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने यह दावा किया।
 
मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के सचिव एमके शुक्ला ने बताया कि राज्य के 10 सरकारी बैंकों की 7,300 शाखाओं के करीब 18,000 अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हड़ताल से इन बैंक शाखाओं में धन जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा (एफडी) योजनाओं का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य नियमित कार्य प्रभावित हुए।
 
शुक्ला ने बताया कि सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर रैली नहीं निकाली और अपनी शाखाओं के बाहर तख्तियां लहराते हुए सरकार की कथित तौर पर श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर विरोध जताया। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख