युवक और उसकी 2 चचेरी बहनों को पेड़ से बांधकर पीटा, 5 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 16 मई 2019 (16:23 IST)
धार (मध्यप्रदेश)। धार जिले में मंगलवार को 24 वर्षीय एक युवक और उसकी एक नाबालिग समेत दो चचेरी बहनों को करीब नौ लोगों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि यह युवक 22 वर्षीय एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था और उसकी दो चचेरी बहनों ने इस महिला को अपने भाई के साथ भागने में मदद की थी। इसके बाद बाद महिला के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में महिला के पति और अन्य आरोपी इन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।

धार के नगर पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया, यह घटना मंगलवार को यहां अर्जुन कॉलोनी में हुई। इस मामले में हमने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है और बचे हुए तीन-चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि यह महिला अपने प्रेमी से साथ कुछ दिनों पहले भाग गई थी। इसके बाद इस महिला के पति अर्जुन कॉलोनी में आठ अन्य आरोपियों के साथ गया और अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को समझौता करने के बहाने घर से बाहर बुलाया। उसकी पत्नी का प्रेमी और उसकी दो चचेरी बहनें जब बाहर आईं, तब इन आरोपियों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया। उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की और उनसे छेड़छाड़ भी की।

मुले ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उन्हें वहां से छुडाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह था कि इन दोनों बहनों ने इस महिला को अपने चचेरे भाई के साथ भगाने में मदद की है। मुले ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख