Hanuman Chalisa

मप्र : भावांतर योजना को लेकर आमने-सामने कमलनाथ-शिवराज, आंदोलन की चेतावनी

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। भावांतर के भंवर में एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासत फंसती नजर आ रही है। भावांतर योजना को लेकर मध्यप्रदेश में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ आमने-सामने आ गए हैं।

कृषिमंत्री सचिन यादव के भावांतर योजना बंद करने के बयान के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर भावांतर योजना बंद हुई तो वे सड़क पर आंदोलन करेंगे।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी देते हुए लिखा है कि प्रदेश सरकार यदि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य देने से बचती है और भावांतर योजना को येन केन प्रकारेण बंद करती है तो यह त्रासद होगा और ऐसे में किसानों को उनकी राशि का भुगतान कराने के लिए मुझे आंदोलन पर बाध्य होना पड़ेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर किसानों की हक की लड़ाई के लिए उन्हें सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़ा तो वे पीछे नहीं रहेंगे। शिवराज ने मुख्यमंत्री से भावांतर योजना को जारी रखने का आग्रह किया है, वहीं दूसरी ओर कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान के समय शुरू की गई भावांतर योजना बंद करने की तैयारी कर ली है।

पहले ही खबरें थीं कि कमलनाथ सरकार बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भावांतर को बंद करने जा रही है। सूबे के कृषिमंत्री सचिन यादव ने कहा कि सरकार भावांतर योजना को बंद कर किसानों को बोनस देने पर विचार कर रही है।

कृषिमंत्री ने भावांतर योजना से किसानों को कोई फायदा न होकर बिचौलियों को फायदा होने की बात कही है। कांग्रेस भावांतर योजना पर शुरुआत से ही सवाल उठाती आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

अगला लेख