Hanuman Chalisa

भोपाल नाव हादसा : लापरवाही के मामले में एक राजस्व निरीक्षक, एएसआई निलंबित

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (21:37 IST)
भोपाल। राजधानी के खटलापुरा नाव हादसे में अब लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना शुरू हो गई है। शुरुआती जांच के बाद हादसे के वक्त खटलापुरा घाट पर तैनात राजस्व निरीक्षक और एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही फरियादी निर्मल कुमार की शिकायत पर नाव चलाने वाले नाविकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1033/19 धारा 304-ए भादंवि का पंजीबद्ध कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल डीआईजी ने लापरवाही को लेकर थाना ऐशबाग के एएसआई शिववचन यादव को निलंबित कर दिया है।
 
ALSO READ: भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत, क्यों हुआ हादसा...

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते
 
1. आकाश पिता गोपाल बाथम, उम्र 25 वर्ष, निवासी म.नं. 34, गली नंबर 2, निवासी भोईपुरा बुधवारा।
2. चंगू पिता गोकुल बाथम, उम्र 18 वर्ष, निवासी भोईपुरा बुधवारा।
3. शुभम पिता स्व. राकेश बाथम, उम्र 24 वर्ष म.नं. 24, गली नंबर 2, भोईपुरा।
4. अभिषेक पिता स्व. राजेश बाथम, उम्र 23 वर्ष, गली नंबर 2, भोईपुरा।
मृतकों के नाम व पते
 
1. परवेज पिता सईद खान, उम्र 15 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
2. रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य, उम्र 22 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
3. करण पिता सोनी कुमार, उम्र 18 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
4. हर्षहरि पिता रामबहादुर, उम्र 22 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
5. सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे, उम्र 22 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
6. राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा, उम्र 20 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
7. विक्की पिता रामनाथ, उम्र 19 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
8. विशाल पिता राजू, उम्र 23 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
9. अर्जुन शर्मा पिता योगेन्द्र, उम्र 18 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
10. राहुल मिश्रा पिता सुनील मिश्रा, उम्र 18 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
11. करण पिता पन्नालाल, उम्र 26 साल, निवासी 100 क्वार्टर, पिपलानी।
 
घटनास्थल क्षेत्र में ड्यूटी में लगे सहायक उपनिरीक्षक शिववचन यादव, थाना ऐशबाग को ड्यूटी स्थल से गैरहाजिर मिलने एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करने पर उपपुलिस महानिरीक्षक, भोपाल रेंज (शहर) इरशाद वली द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

अगला लेख