CGST सुप्रिटेंडेंट को CBI ने 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (20:12 IST)
भोपाल। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यहां केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के एक अधीक्षक को 2 लाख रुपयों की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में अधीक्षक स्तर के एक अन्य अधिकारी को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीजीएसटी अधीक्षक अंकुर खंडेलवाल को कल रात गिरफ्तार किया गया।
 
इस मामले में एक अन्य अधीक्षक चेतन सक्सेना को भी आरोपी बनाया गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी शेष है। ये दोनों अधिकारी एक व्यासायिक फर्म से जीएसटी संबंधी मामले का निराकरण करने के एवज मे रिश्वत के तौर पर 10 लाख रुपए की राशि मांग रहे थे। मामला 2 लाख रुपए में तय हुआ था। आरोपी अधिकारियों ने संबंधित फर्म पर रिकवरी निकाली थी।
 
व्यापारी की शिकायत पर सीबीआई ने दोनों अधीक्षकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाल बिछाया था और कल रात एक अधीक्षक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हो गया जबकि दूसरा अभी गिरफ्त में आना शेष है। उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच सीबीआई के दल ने कल रात और आज दोनों अधिकारियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की और इस दौरान अनेक दस्तावेज मिले हैं। इन्हें सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

गडकरी की फडणवीस पर चुटकी, बालासाहब को याद किया, नेताओं को दी सच बोलने की नसीहत

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

पंजाब में नशे के खतरों के बारे में पढ़ेंगे स्कूली छात्र

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

अगला लेख