मध्यप्रदेश में पार्षदों के टिकट के लिए भाजपा का फॉर्मूला, 50 से अधिक उम्र वालों को नहीं मिलेगा मौका

विकास सिंह
बुधवार, 15 जून 2022 (18:51 IST)
भोपाल। प्रदेश के 16 नगर निगमों में महापौर उम्मीदवारों के एलान के बाद अब भाजपा ने पार्षदों के टिकट पर फोकस कर दी है। महापौर चुनाव में कई युवा चेहरों को टिकट देने के बाद अब पार्टी ने पार्षदों उम्मीदवारों के लिए क्राइटेरिया तय कर दिया है। पार्टी की गाइडलाइन के मुताबिक पार्षद चुनाव में 50 से अधिक उम्र वालों को टिकट नहीं दिया जाएगा। वहीं पार्टी उसी वार्ड के मतदाता को ही पार्षद का टिकट देने में प्राथमिकता देगी।

वहीं पार्षद चुनाव में भाजपा में युवा चेहरों के साथ प्रोफेशनल, वकील, डॉक्टर और इंजीनियरिंग को मैदान में उतारेगी। हलांकि ऐसे वार्ड जहां भाजपा मुश्किल में दिखाई देगी वहां पार्टी जीत के लिए उम्र क्राइटेरिया में समझौता कर सकती है।
 
भोपाल में पार्षद के टिकट पर मंथन-राजधानी भोपाल में भाजपा की ओर से महापौर उम्मीदवार के लिए मालती राय का टिकट फाइनल होने के बाद अब पार्षद चुनाव के टिकट के लिए मरामारी शुरु हो गई है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ पार्टी के विधायक और मंत्री विश्वास सांरग, रामेश्वर शर्मा और कृष्णा गौर के साथ भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी शामिल हुए। भोपाल में भाजपा के पार्षद टिकट के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिश्त है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी कहते हैं कि पार्टी पार्षद चुनाव में युवाओं को मौका देगी। पार्षद उम्मीदवार की लिस्ट जारी करने पर सुमित पचौरी करते है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से 5 लोग गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा खुलासा, भारत पाकिस्तान युद्ध में नष्ट हुए थे 5 विमान

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अगला लेख