कटनी में भाजपा की बागी प्रीति सूरी बनी महापौर, मुरैना और रीवा में कांग्रेस का कब्जा, रतलाम, देवास में खिला कमल

विकास सिंह
बुधवार, 20 जुलाई 2022 (15:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पांच नगर निगम में से भाजपा सिर्फ 2 पर जीत हासिल कर सकी है। वहीं कांग्रेस ने 2 नगर निगमों पर अपना कब्जा जमाया है। विंध्य की रीवा नगर निगम पर 23 साल बाद कांग्रेस ने कब्जा जमाया है,वहीं रतलाम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल चुनाव जीत गए हैं। इसके साथ भाजपा ने देवास महापौर पद पर भी जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने रीवा के साथ मुरैना में भी जीत हासिल की है। सबसे चौंकाने वाले नतीजे कटनी नगर निगम के रहे है जहां भाजपा की बागी प्रीति सूरी ने जीत हासिल की हैं। 
 
रीवा नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा- दूसरे चरण में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए विध्य के सबसे बड़े जिला रीवा पर अपना कब्जा जमा लिया है। रीवा में कांग्रेस उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा ने बड़ी जीत हासिल की है।रीवा नगर निगम पर 23 साल से भाजपा का कब्जा था। कांग्रेस उम्मीदवार अजय मिश्रा रीवा में कांग्रेस के तीन बार से पार्षद रहे है। रीवा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और पूर्व मंत्री और भाजपा के सीनियर राजेंद्र शुक्ला की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। चुनाव परिणाम में भाजपा को राजेंद्र शुक्ला का वार्ड भी हार गई है। 
मुरैना में कांग्रेस की जीत- वहीं चंबल में आने वाले मुरैना नगर निगम में कांग्रेस की शारदा सोलंकी ने जीत हासिल की है। मुरैना में कांग्रेस के महापौर की जीत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुरैना में कांग्रेस उम्मीदवार शारदा सोलंकी ने मीना जादव को हराया है।

कटनी में बड़ा उलटफेर, भाजपा की बागी जीती- वहीं भाजपा के दिग्गजों के प्रभाव वाले कटनी नगर निगम में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कटनी में भाजपा की बागी और निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सूरी ने भाजपा उम्मीदवार को 5 हजार से अधिक वोटों से हराया है।  

रतलाम और देवास में भाजपा- वहीं 5 नगर निगमों में केवल रतलाम और देवास में भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए है। रतलाम में भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल और देवास में भाजपा उम्मीदवार गीता अग्रवाल ने जीत हासिल की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख