suvichar

वरिष्‍ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (08:53 IST)
Prabhat Jha : मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 67 वर्षीय झा वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
 
बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले झा भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें जून के अंत में एयरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पत्रकारिता से कॅरियर की शुरुआत करने वाले झा भाजपा में कई अहम पदों पर रहे। 2010 से 2012 तक उन्होंने मध्‍यप्रदेश भाजपा की कमान संभाली। वे 2008 से 2020 तक राज्यसभा में भाजपा सांसद भी रहे। उनके दो बेटे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

अगला लेख