भिंड में भाजपा विधायक ने कलेक्टर को मारने के लिए हाथ उठाया, चोर कहने के साथ जमकर दी गाली

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 27 अगस्त 2025 (18:36 IST)
मध्यप्रदेश में भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह ने खाद संकट को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतन ही नहीं भाजपा विधायक ने भिंड कलेक्टर से जमकर बहस कहते हुए उनको मारने के लिए हाथ भी उठा लिया। पूरा मामला जिले में  खाद संकट से जुड़ा है। बुधवार को भाजपा विधायक खाद संकट को लेकर अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे जब कलेक्टर ने विधायक से मिलने से इंकार कर दिया तब विधायक अपने समर्थकों के  साथ कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। 
 
विधायक के धरने पर बैठने की खबर लगते हुए प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन विधायक कलेक्टर संजीय श्रीवास्तव  से मिलने की मांग पर अड़े। इस बीच भाजपा विधायक के समर्थकों ने  कलेक्टर बंगले के बाहर जमकर नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कलेक्टर अपने बंगले से बाहर आए और गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे. लेकिन देखते ही देखते  कलेक्टर व विधायक में जमकर कहा सुनी हो शुरु हो गई।

कलेक्टर ने भाजपा विधायक को कहा कि वह रेत चोरी नही चलने देंते तो भाजपा विधायक ने कलेक्टर को सबसे बड़ा चोर बताया। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए भाजपा विधायक ने कलेक्टर को  गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। इस दौरान भाजपा विधायक कलेतक्टर को मारने के लिए दौड़ते हुए उसके बंगले में घुस गए हालांकि सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के मौजूद होने के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस दौरान कलेक्टर और भाजपा विधायक के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई और बात औकात तक पहुंच गई।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने किया पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

ट्रंप ने भारत को लेकर क्यों बदले सुर, क्या फेडरल कोर्ट का फैसला बना वजह?

Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ी गर्मी, यूपी समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

फिजियोथेरेपिस्ट को क्यों नहीं लिख सकेंगे डॉक्टर, क्या है DGHS का तर्क?

मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, जानिए क्या है इसमें खास?

अगला लेख