Hanuman Chalisa

महंगाई कांग्रेस की मानसिकता का फोकट का प्रोपेगेंडा, BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बेतुका बयान

भोपाल सांसद ने पेट्रोल,डीजल के महंगे होने को भी नकारा

विकास सिंह
मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (18:05 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब महंगाई को बेतुका बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने महंगाई को कांग्रेस का प्रपोगेंडा करार दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि महंगाई महज कांग्रेस की मानसिकता और फोकट का प्रोपेगेंडा के अलावा कुछ भी नहीं है।

भोपाल लोकसभा सीट से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो लोग यह प्रोपेगेंडा करते हैं कि डीजल महंगा है, पेट्रोल महंगा है, वो कुछ भी नहीं है बल्कि कांग्रेस की मानसिकता और फोकट का प्रपोगेंडा है। अब सोशल मीडिया पर सांसद का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

महंगाई को लेकर सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि बाढ़ के लिये कांग्रेस ज़िम्मेदार, महंगाई के लिये नेहरू जी का भाषण ज़िम्मेदार, महंगाई से कष्ट हो तो अफगानिस्तान चले जाओ। और अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर कह रही है कि महंगाई कुछ नही , यह कांग्रेस की मानसिकता का प्रपोगेंडा। जल्द ही इन सभी को मानसिक चिकित्सालय भेजिए।

दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में बाढ़ आने के बाद बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। इसके साथ ही प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने महंगाई के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताया था। इसके बाद कटनी बीजेपी के जिला अध्यक्ष रामरतन पायल से जब लोगों ने महंगाई से जुड़ा सवाल पूछा था, तब बीजेपी नेता ने इसके जवाब में अफगानिस्तान जाने की सलाह यह कहते हुए दे दी थी कि वहां पेट्रोल डीजल के दाम कम हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख