Hanuman Chalisa

ब्लू व्हेल गेम के जाल से ऐसे निकला युवक..

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (18:17 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक के जानलेवा ब्लू व्हेल गेम के फेर में पड़ने, लेकिन थोड़ी समझबूझ से इससे अलग होने का मामला सामने आया है।
 
पाथाखेड़ा का ओमप्रकाश नाम का ये युवक इस गेम की सच्चाई जानने के लिए इसके चक्रव्यूह में जा फंसा था। एडमिन के बताए निर्देशों का पालन उसने 7वीं स्टेज तक किया, लेकिन इसके बाद उसने अपनी मां को मारे जाने की धमकियों के बावजूद खुद को गेम से अलग कर लिया। युवक अब लोगों को गेम से दूर रहने की सलाह दे रहा है।
 
पाथाखेड़ा के सुभाष नगर में रहने वाले ओमप्रकाश चौहान (23) ने बताया कि एक दिन उसके फेसबुक अकाउंट पर इस गेम का लिंक आया। क्लिक करने पर वह इंस्टॉल हो गया और उसका मोबाइल इससे जुड़ गया। 
 
वह स्काइप चैट पर एक ग्रुप से जुड़ गया। अगले दिन उसे इस गेम में एंट्री का कोड उसे मिला। इसके बाद एक के बाद एक उसने 7 स्टेप पार कर ली। इस दौरान उसने अपने हाथों पर कई बार न केवल नुकीली चीजों से विभिन्न आकृतियां और अंक लिखे बल्कि टास्क पूरा करने के लिए वह रेलवे पटरी पर नंगे पांव भी दौड़ा। 
 
ओमप्रकाश के मुताबिक इस गेम में एडमिन दिमाग और मोबाइल दोनों पर पूरी तरह कब्जा कर लेता है। धमकी देकर वह टास्क पूरा कराता है इसलिए इस गेम से दूर रहते हुए इसका लिंक तक ओपन नहीं करना चाहिए। 
 
ओमप्रकाश के मुताबिक वह सिर्फ इसे आजमा रहा था, लेकिन एडमिन ने मोबाइल हैक कर घर का पता और नंबर तक जान लिया। गेम के एडमिन ने युवक की मां की हत्या करने की धमकी देकर टास्क पूरा करने को कहा। हालांकि मोबाइल फॉर्मेट करने के बाद अब उसके पास कोई कॉल नहीं आया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख