Hanuman Chalisa

OMG! बच्चे ने ब्रेक लगाकर रोकी बस, बड़ा हादसा टला

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (14:11 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे बल्कि इनमें दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है। लचर कानून व्यवस्था और लापरवाह परिवहन नीति के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं जिससे लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। घोर लापरवाही के चलते शहर में चलने वाली स्कूली बसें भी अब हादसे का शिकार होने लगी हैं। यह नजारा लगभग प्रदेश के हर जिले में आए दिन देखने को मिलता है।
 
ताजा मामला प्रदेश के ग्वालियर का है जहां निजी स्कूल बस और वीडियोकोच बस में जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर के बाद स्कूल बस का ड्राइवर नीचे गिर गया। यह नजारा देख एक बच्चे ने तुरंत बस का ब्रेक दबा दिया और बस रूक गई। 
 
बसों की इस भीषण भिड़ंत और हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे में बस के ड्राईवर और क्लीनर भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्राईवर बस चलाते समय मोबाईल पर बात कर रहा था। जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उक्त घटना और मामले की जांच की जा रही है।
 
वहीँ हादसे के प्रत्यक्षदर्शी मनीष सिंह सेंगर की मानें तो वह सुबह 8:30 पर नास्ता करके आ रहा था तभी बस गलत साइड मुड़ी और एक अन्य बस से टकरा गई। हादसे के बाद स्कूल बस का ड्राईवर नीचे गिर गया और बिना ड्राईवर के बस चक्कर खाने लगी तभी एक बच्चे ने चलती बस का ब्रेक दबा दिया। बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख