Hanuman Chalisa

अंधेरे में बदल गईं दुल्हनें, सुबह खुलासा होने पर मचा बवाल, पंडित ने दोबारा करवाई रस्में

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (16:50 IST)
मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।दरअसल यहां शादी के दौरान बिजली गुल हो जाने से दुल्‍हनें बदल गईं। सुबह जब दुल्हनें बदलने के बारे में दूल्हों और उनके परिजनों को पता चला तो हड़कंप मच गया। आखिरकार बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा-पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई।
 
खबरों के अनुसार, मामला बड़नगर के इंगोरिया थाना क्षेत्र के गांव दंगवाड़ा का है, जहां बीती रात हो रही शादी के दौरान बिजली गुल होते ही ऐसी गड़बड़ हुई जिसे लेकर सुबह बवाल मच गया। यहां एक ही मंडप के नीचे 3 बहनों की शादी हो रही थी।
 
दरअसल जिस वक्त बिजली गुल हुई तब फेरों की रस्म चल रही थी और बिजली गुल होते ही दुल्हनें बदल गईं। तीनों की शादी धूमधाम से हुई और सुबह तीनों की विदाई भी हो गई। सुबह जब दुल्हनें बदलने के बारे में दूल्हों और उनके परिजन को पता चला तो बवाल मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया।
 
यह हुआ समझौता
दुल्हनें बदलने को लेकर परिवार में दो दिनों से विवाद हो रहा था। आखिरकार को दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया । परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई गई। इसमें जिस दूल्हे के साथ जिस दुल्हन की शादी होनी थी उसकी शादी कराई गई तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ।
 
परिजनों ने बताया कि अंधेरा होने और दुल्हनों के एक जैसी ड्रेस पहने होने के कारण यह अदला-बदली हो गई थी।आखिरकार बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा-पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई। तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रोशन

अगला लेख