Hanuman Chalisa

बीएसपी विधायक की डॉक्टर को धमकी, बोलीं हाथ खोलने पर मैं किसी की नहीं सुनती (वीडियो)

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। दमोह के पथरिया से बीएसपी विधायक रमाबाई पर सत्ता का नशा किस कदर हावी हो गया है, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली।

पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर दमोह जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने पहुंचीं विधायक मैडम ने अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर पहले प्रभारी सर्जन को खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं धमकाने वाले अंदाज में विधायक ने डॉक्टर से कहा कि जब वो हाथ खोलती हैं तो फिर किसी की नहीं सुनती हैं।
विधायक रमाबाई जब अस्पताल के जिम्मेदारों की क्लास ले रही थीं तो मीडिया के कैमरों में पूरा वाकया कैद हो रहा था। दरअसल अस्पताल पहुंचीं बीएसपी विधायक से अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल स्टॉफ पर इलाज के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद विधायक अस्पताल स्टाफ पर जमकर बिफर पड़ीं। इसके पहले भी बीएसपी विधायक कुछ दिन पहले मंडी कर्मचारियों को धमकी दे चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख