Hanuman Chalisa

इंदौर में इमारत ढही, नगर निगम पर उठे सवाल

Webdunia
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (12:39 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में इंदौर नगर निगम (आईएमसी) पर भी सवाल उठ रहे हैं कि उसने होटल की जर्जर इमारत को खतरनाक घोषित करते हुए इसे खाली कराने और ढहाने का कदम समय रहते क्यों नहीं उठाया?
 
इस बारे में पूछे जाने पर आईएमसी के आयुक्त मनीष सिंह ने जवाब दिया कि होटल की इमारत बरसों पुरानी थी। इसकी निर्माण शैली भी पुरानी थी लेकिन इसके मालिक ने बाहरी रंग-रोगन कर इसका हुलिया चमका रखा था। 
 
उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई है कि इमारत में पिछले कुछ दिनों से सुधार कार्य चल रहा था। यह भी मालूम पड़ा है कि भयावह हादसे से ऐन पहले इमारत की एक दीवार गिरी। इसके कुछ देर बाद पूरी इमारत ढह गई। सिंह ने बताया कि आईएमसी इस बात की भी जांच कर रहा है कि हादसे की शिकार होटल के मालिक ने इस भवन में कितना अवैध निर्माण कर रखा था?
 
चश्मदीदों का दावा है कि शनिवार रात एक कार के होटल के पिलर से टकराने के बाद इसकी इमारत जोरदार आवाज के साथ देखते ही देखते गिर गई और इसमें मौजूद लोग मलबे में दब गए। आईएमसी आयुक्त ने कहा कि हादसे के कारण के तौर पर कार की टक्कर वाले पहलू को फिलहाल खारिज नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले में विस्तृत जांच की जा रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?

Fact Check: क्या दिल्ली में Petrol Bike की बिक्री पर 1 जुलाई 2026 से लग रहा है बैन? जानिए पूरा सच!

IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?

अगला लेख