Hanuman Chalisa

जलसंकट की चपेट में बुंदेलखंड, महिलाओं की मुसीबत

कीर्ति राजेश चौरसिया
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (20:12 IST)
गर्मी शुरू होते ही बुंदेलखंड का छतरपुर जिला भीषण जल संकट का सामना कर रहा है। मामला बमीठा थाना क्षेत्र के कदोहां ग्राम का है, जहां पंचायत के पांच गांवों- जटापहाड़ी, रिछाई, विजिबरा, मुड़ीं, मनपसार में लगभग सात हजार की आबादी बसती है।

भयंकर सूखे की मार झेल रहे इस गांव में पानी की समस्या अब दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। जल स्तर जमीन के बहुत नीचे पहुंच गया है। ऐसे में महिलाओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। घर के पुरुष सुबह से ही काम पर निकल जाते हैं और पानी की जिम्मेदारी महिलाओं पर आ जाती है। दिन भर इन्हें पानी के लिए जद्दोज़हद करनी पड़ती है।

ताजा मामला जटापहाड़ी गांव का है, जहां की महिलाओं को कोसों दूर से पानी भरने जाना पड़ता है। पंचायत के पांचों गांवों के हैंडपंप, कुआं और अन्य जलस्रोत सूख गए हैं। जिससे यहां कई किलोमीटर चलकर खुड़न नदी के किनारे स्थित कुआं में पानी भरने जाना पड़ता है। ऐसी गर्मी में जानवरों को भी पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्यास के चलते अब तक कई जानवरों की मौतें तक हो गईं हैं। 
स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यही हाल रहा तो अबकी बारी इंसानों की भी हो सकती है। समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। 
 
काली बाई, मैदा बाई, विमला देवी पटेल की मानें तो यहां हालात बद से बदतर हो चले हैं। पानी के लिए लोगों की जान पर बन पड़ी है। घंटो हैंडपंप चलाने के बाद भी पानी नहीं निकलता और जब कभी निकलता भी है तो बूंद-बूंद कर घंटों में एक डिब्बा भर पाता है।

सरपंच लक्ष्मी पटेल और ग्राम सचिव हरिशंकर तिवारी ने बताया कि अभी दो पम्प रखे हुए हैं। उन्हें बोर में लगवाना है जैसे ही शासन-प्रशासन का आदेश मिलता है, टैंकरों और अन्य साधनों द्वारा पानी का परिवहन कर जलापूर्ति की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त, खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें बेनेफिशियरी लिस्ट और स्टेटस

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण

अगला लेख