Hanuman Chalisa

इंदौर में खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार रिवर्स कार, पीछे बैठे युवक की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (09:02 IST)
इंदौर। इंदौर में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार रिवर्स कार खड़े ट्रक में घुस गई। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार में पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने तेज गति से कार को रिवर्स लिया था, जिससे वह डंपर से टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
हादसे में व्यास नगर में रहने वाले 21 वर्षीय यश पिता गंगाराम बाथरी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार साथी आकाश जायसवाल, राजेश राठौर, महेश राठौर और विशाल राठौर को मामूली चोट आई है।
 
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी युवक पार्टी मनाकर घूम रहे थे। फिर वे अचानक अरिहंत नगर की तरफ जाने लगे। इस दौरान कार राजेश चला रहा था। यश कार में पीछे की सीट पर दो दोस्तों के बीच में बैठा था। राजेश काफी तेज स्पीड में कार दौड़ा रहा था, तभी उसे सामने खड़ा हुआ डंपर दिखा। उसने बचने के लिए ब्रेक लगाकर अचानक स्टेयरिंग मोड़ दिया।
 
कार 180 डिग्री घूमी और फिर पिछला हिस्सा डंपर के पीछे घुस गया। बीच में बैठे होने के कारण यश के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल दोस्तों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फुट की ऊंचाई से गिरा, महिला पायलट घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

सपा की साइकिल चलेगी तो दंगा ही कराएगी, बबुआ तो 12 बजे सोकर उठते हैं, योगी का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख