Biodata Maker

खाद्य मंत्री धुर्वे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (12:45 IST)
बांधवगढ़। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव में रविवार को होने वाले मतदान के पहले प्रदेश के खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया।
 
उमरिया कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मंत्री धुर्वे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें थाने ले जाया गया था जिसके बाद उन्हें जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। अब वे जिले की सीमा से बाहर हैं।
 
बताया जा रहा है कि उमरिया के प्रभारी मंत्री धुर्वे शुक्रवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी एक स्थानीय होटल में रुके हुए थे। कांग्रेस ने इस बारे में जिम्मेदार अधिकारियों के पास आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद देर रात प्रशासन ने यह कार्रवाई की। 
 
धुर्वे के साथ कई अन्य लोगों के भी रुकने की खबरें थीं, लेकिन इस बारे में सिंह ने कोई भी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। प्रदेश के बांधवगढ़ और भिंड जिले के अटेर में रविवार को मतदान होना है। बांधवगढ़ सीट स्थानीय विधायक ज्ञान सिंह के लोकसभा में चुने जाने और अटेर पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के कारण रिक्त हुई है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

परीक्षा पे चर्चा: परीक्षा से पहले पीएम मोदी की छात्रों को बड़ी सलाह: इन 10 मंत्रों से मिलेगी सफलता

LIVE: पीएम मोदी की छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा, दिया सक्सेस मंत्र

दिनदहाड़े गुरुद्वारे के बाहर आप नेता लक्की ऑबेरॉय की हत्या, पंजाब में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल

नॉर्वे के राजघराने में भूचाल: शाही परिवार के सदस्य पर पहली बार मुकदमा

आसाराम को बड़ा झटका, मोटेरा में अवैध कब्जे पर हाईकोर्ट सख्त, आश्रम पर चलेगा बुलडोजर

अगला लेख