मध्यप्रदेश के देवास और आगर-मालवा जिलों में बिजली गिरी, 9 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Webdunia
सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (23:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास और आगर-मालवा जिलों में सोमवार दोपहर को बहुत तेज बारिश के साथ तूफानी हवा चलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

खबरों के अनुसार, आज दोपहर बाद देवास और आगर-मालवा जिलों में भारी बारिश हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इसी दौरान जिलों में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारिश इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर में नदी-नाले उफान पर आ गए। बहुत से घरों में भी पानी घुस गया।
<

देवास एवं आगर मालवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 27, 2021 >
पुलिस ने बताया कि देवास जिले के डेरिया गुड़िया, खल और बामणी खुर्द गांवों में सोमवार दोपहर बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, आज आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के मनासा, पिलवास और लसूडिया केलवा गांवों में बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक लड़के सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार झुलस गए।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख : मुख्‍यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, देवास एवं आगर मालवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तत्काल मध्यप्रदेश शासन की ओर से परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख